जीवन की व्यर्थता को जाना होगा,
कितनी मांओं ने भी तो सत्य को पहचाना होगा,
पुकारती होंगी उन्हें भी तो कंदराये,
किसी पर्वत की शांत शृंखलाएँ ,
करती होगी आत्मा तृप्ति की आकांक्षाये
निर्विकार मौन उनको भी तो पुकारता होगा,
क्यों छोड़ सकी ना वो मोह बंधन को,
जिम्मेदरी से क्यों मुंह न मोड़ लिया ,
क्या उसको ज्ञान नहीं पाना था,
बुद्धो की श्रेणीमैं नहीं आना था,
दीप मन का नहीं जलाना था,
क्या वही पूरी थी इस धरा पर
उसको बस मां कहलाना था
No comments:
Post a Comment