Friday, November 27, 2026

पिता

 💐💐🙏  श्रद्धा सुमन💐💐🙏

💐💐💐कहते हैं  जाने वालो के लिए पुष्पांजलि होनी चाहिए 💐💐💐💐💐

याद नहीं कभी पास बिठाया हो

आशीष के लिए हांथ उठाया हो

लड़खड़ाते जीवन को राह दिखाया हो

सिस्कियो पर तरस खाया  हो

बस कड़वे शब्द थे

गहरे मन के द्वंद  थे

त्रिस्कृत  से पल थे

विरासत में  जिससे बस क्रोध मिला

वो सिर्फ पिता थे

और ये मेरे लिए बस शब्द थे

भटकना चिरकाल तलक महक

 सुनो  बिन प्राण  के तन तुम 

वह पुष्प स्वीकार मत करना

 जो जीवन भर दुख देने वाले लाएंगे

 झूठे आंसुओं के साथ तुम्हारी 

चिर निद्रा पर चढ़ाएंगे  

छिन कर तुम्हारा सुख और साया 

दिखावे की झिलमिल  ओढ़नी उढ़ाएंगे

लौटा देना उनको उनका दीया सब 

और चल पड़ना अंजान होकर 

आखिरी सफर पर

इनकार कर देना उस अग्नि में राख होने से 

जिसने तिल तिल जीवन जलाया था  

मत लेना मुख में गंगा जल

मत पाना तुम मोक्ष कभी

नकार देना तुम पृथाओ को महक

भटकना चिरकाल तलक  

बस मां कहलाना

 जीवन की व्यर्थता को  जाना होगा, 

कितनी मांओं ने भी तो सत्य को पहचाना होगा, 

पुकारती होंगी उन्हें भी तो कंदराये, 

किसी पर्वत की शांत शृंखलाएँ ,

करती होगी आत्मा तृप्ति की आकांक्षाये 

निर्विकार मौन उनको भी तो पुकारता होगा, 

क्यों छोड़ सकी ना वो मोह बंधन को, 

जिम्मेदरी से क्यों मुंह न मोड़  लिया ,

क्या उसको ज्ञान नहीं पाना था, 

बुद्धो की श्रेणीमैं नहीं आना   था, 

दीप मन का नहीं जलाना था,  

क्या  वही पूरी थी इस धरा पर 

उसको बस मां कहलाना था

Wednesday, January 8, 2025

संताप प्रिय

 

मैं घनी अंधेरी रात और तुम पूनम का चांद प्रिय

नित नए हो रूप बदलते कैसे हो मुलाक़ात प्रिये

सज संवर पायल छनकाओ कजरा डारो अँखियन में 

अधरों पे मुस्कान धरो हृदय पे होने दो घात प्रिये

श्यामल सी है सांझ गुलाबी कलरव धुन है कोयल सी

बांधो न कुंतल केशो को होने दो बरसात प्रिये

मन भंवर सा भटक रहा है इत उत बन उपवन में

दे दो मेरे निश्छल प्रेम को अब तो बस विश्रांत प्रिये

जौं कस्तूरी मृग में बसे मै ढूंढ रहा तुझको खुद में

छू लो मेरी तपती देह तुम मिट जाए संताप प्रिय

Monday, January 6, 2025

 एक बार देख जाना मां, 

पथ पर आगे बढ़ते बच्चों को .

थोड़ा सुकून तू भी पा जाना, 

विदा हो चुका संताप सब, 

मन की पीड़ा भी धूल सी गई अब, 

तरस गई है आंखे अब तो एक बार फिर तुझे निहारने को

बचा लिया है कुछ समय भी  तेरे आँचल कि छाव को, 

याद तो आता है बहुत तेरी आँखों का वो सुनापन जो टिका  था दरवाजा हमारे इंतज़ार को, 

पर एक बार देख जाना कैसे जीते हैं हम तरसते हैं तेरी मनुहार को

एक नया अध्याय लिखे

 कह दो अब हर सीता से राम का न इंतजार करे 

रावण का संहार करे और एक नया अध्याय लिखे 

बालकाल में जिसे हाथों से उठाया करती थी

छू न पाए उसी पिनाक को जाने कितने बलशाली 

फिर चढ़ाओ वही प्रत्यंचा कि अबला का विधान मिटे

शिवजी ने खुद पार्वती को मां काली बनने दिया

खुद समाधि लीन रहे काली ने राक्षस संहार किया

जगाओ फिर वही शक्ति अंधकार कुछ तो छटे 

प्रेमपथ में डूबी राधा कृष्ण वियोग में क्यों रोए

मीरा सी क्यों दीवानी हो गली गली फिरती रहे

रौद्र रूप दिखलाओ कि रुदन करुणा का राग घटे 

कर आराधना आदिशक्ति की क्यों किसी की राह तके 

त्याग सौम्य को करो प्रज्वलित अग्नि इतनी  नयनों मे

कि छाया और महक से भी पापी थर थर कांप उठे

मैं खुद को इतना गिरा नहीं सकता

 मैं खुद को इतना गिरा नहीं सकता 

तू मेरे मुक़ाबिल आ नहीं सकता 

खुद को तू लाख मोहसिन समझें तो क्या

काट के पंख परिंदों को उड़ा नहीं सकता

 खुद ही मिट गया रुख हवाओं का देखकर

कलंदर की हस्ती कोई मिटा नहीं सकता 

लिपटे रहने दो चन्दन पे काले सर्पों को 

बबूल से कोई घर को महका नहीं सकता

Sunday, October 10, 2021

सोचा था हमने हर एक से राफ्ता रखना कहाँ मुमकिन है मगर सबसे वास्ता रखना किसकी अंजुमन में जाओ लेकर अपनी परेशानिया आता कहाँ है अभी चेहरे पे झूटी मुस्काने रखना बेहतर था वो अपने मकाँ में कैद रहे शायद सीखा नही उन्होंने सबसे कलामे मोहब्बत रखना वो रूबरू हो या अब पर्दों से ही नजरे इनायत करे हमको आ गया अब उन्हें अपने दिल में बसाये रखना मौसम बदल जाए खिजा भी कुबूल है अब तो यारा हमने सीख लिया कागजी फूलो को महकाए रखना

औरत थी

 मैं औरत थी मैं औरत हु मैं औरत ही रहूंगी 

जब तलक मन से न मैं स्वतंत्र हूँगी

तितली का तन लिए अर्स पर जाने का स्वप्न

भवरे की गुंजन से ठिठकते हो जब कदम 

कैसे क्षितिज तक मैं तन्हा उड़ सकूँगी 

मैं औरत ,,,,

दादे नज़ाकत पर बिखेरू पंखुड़िया

रेशमी जुल्फों की खुद बनाती बेड़िया

चिलमन से निकल लिबास में कैद रहूंगी

मैं औरत,,,

Saturday, September 19, 2020

बीते लम्हे

 कुछ दर्द ऐसे भी जो लफ्ज़ भी नही पाते , 

और कर्ज  जो ताउम्र चुका भी नही पाते, 

खाक कितनी भी वक्त की डाल दो  इनपर 

,बीते लम्हे कभी दफन नही हो पाते,

किसी दरख़्त की छांव ही नसीब है इनका, 

आवारा मुसाफिर तो मकां भी नही पाते  , 

रिसते रिसते खुद ब खुद सूख जाते है, 

दिलो के नासूर कभी मरहम भी नही पाते,

हवाओ का इंतजार बिखरने के लिए, 

मुरझाये फूल जब महक भी नही पाते

Friday, November 27, 2009

पिघलती रही जिन्दगी

आवारगी के साथ भटकती रही जिन्दगी
रात तन्हाई में सिसकती रही जिन्दगी
किसी पथरीली राह में मोहब्बत बनकर
नरम शोलों सी पिघलती रही जिन्दगी
बोझिल कदमो से बेइरादा मंजिलों पर
कभी चली तो कभी रुकी सी रही जिन्दगी
किसी ने आवाज दी जरा जो प्यार से
उस ओर दीवानावार चलती रही जिन्दगी
दोस्तों की रहनुमाई हर मौज के साथ साथ
बस ख्वावों से ही बहलती रही जिन्दगी
उधार की चंद कालिया चुनकर भी देखो
बीच आंसुओ के भी महकती रही जिन्दगी

तमाम शब


कतरा कतरा पिघलती रही तमाम शब्

वो आईने में संवरती रही तमाम शब्

निगाहें चमकती रही गहरे काजल में

चांदनी पहलु में मचलती रही तमाम शब्

सांसो को बयां करने थे कई अफ़साने

थम थम के तेज होती रही तामाम शब
इनायते करम उसका जुल्फ बिखराना

उसमे ही उलझती रही तमाम शब्

दरमियां उसके लम्हों का फासला बस
खौफे रुसवाई सताती रही तमाम शब्

हया से उसका दामन छुडा के मुस्कुराना

आर्ज़ुयें यु ही मचलती रही तमाम शब्

मेरी इल्तजा पे उसका नजर झुका देना

उसके रुखसार पे महकती रही तमाम शब्

Saturday, August 22, 2009

मुझे जब गुनगुनाता होगा


देर तक आईने से वो कतराता होगा

ग़ज़ल बनाके मुझे जब गुनगुनाता होगा

एक तमन्ना है उस पल रूबरू हूँ मैं

मेरा ख्याल लिए जब वो मुस्कुराता होगा

खोई आँखों चाँद निहारते हुए शायद

मेरे अक्स को ही पास बुलाता होगा

नाम हिना से लिख के हथेली पे अपनी

कैसे सहेलियों से भी वो छुपाता होगा

छुपा के तस्वीर तकिये में रखी होगी मेरी

बहाने से सीने पे मेरे सर वो टिकाता होगा

बहुत खुमारी की एक रात गुजरी थी कभी

उसी शब् की महक से लम्हा बिताता होगा

Wednesday, August 19, 2009

आईना दिखा रहा था


वो दीवारों की पुरानी तस्वीरें हटा रहा था

कभी जिसके मै रेत के घरोंदे बचा रहा था

जिसकी पदचाप ने दिए नए आयाम जिन्दगी को

वही मेरी जिन्दगी को बेमानी बता रहा था

जागती थी आंख उसकी करवातो के साथ

वो अब नजरो के हर परदे हटा रहा था

दुनिया सिमट गई थी जिस तस्वीर में मेरी

वो मेरा अक्स मुझे आइना दिखा रहा था

कोशिशे की मेरे सामने मुस्कुराने की बार बार

कतरा उसके कोरो का बस दर्द बता रहा था

जिस दामन में छुपके दुनिया से लड़ा वो

उसी आँचल को काँटों से महका रहा था

Friday, July 24, 2009

स्वप्न सजाते हुये


न गिला करना की जख्मी है कलम अपनी

ये कहकहों को समझने वाले है

क्या समझे ये दर्द तेरा ----------------------

------------------------

एक पक्षी को देखा था

कल नीड़ बनाते हुए ---तिनका तिनका एहतियात से सजाते हुए

हर पल आँखों में स्वपन सजाते हुए

फ़िर देखा उसी नीड़ को आँधियों में बिखर जाते हुए

मैं कल भी वहीं खड़ा था --------आज भी वही ठिकाना है

पर आज मेरी नजर ने देखा

उस पक्षी का एक नया ठिकाना है -------

कितना आसान था उसको रोज नए तिनके चुनना

हर तिनके पर अपना मुकद्दर लिखना ---------

हम क्यों बेबस है क्यों पर नही अपने -----

क्या हमारे सपने उन पक्षियों से कमतर है -

या होसलों में दम नही

हम भी काश पक्षी होते

रोज नए सफर पे नई किरन में खोते

रोज लिखते इबारत नए फ़साने की

फ़िर सोचता हूँ उसी नीड़ के नीचे खड़ा

क्या होगा जो कल फ़िर आंधी आयेगी

या बेरहम शिकारी का ये शिकार हो जायेगी

कितना कुछ है पर नही कुछ कही -------

सब बिरान है सबकी अपनी बगियाँ है -------


Sunday, July 12, 2009

सांवली हसीना

सांवली हसीना याद आती है कभी
दिल के तारो को छेड़ जाती है कभी
कभी खिलखिलाती तो कभी उदास बहुत
जानी सी अनजान नजर आती है कभी
रिमझिम फुहारों में मचलती जवानी लेकर
ख़ुद जलती हुई आग लगाती है कभी
उंगलियों में दुपट्टा फिराती हुई
दिल में उतरती जाती है कभी
तिश्ना नजरो से देखकर यु ही
खुली आँखों से स्वप्न दिखती है कभी
चलती राहों में यु ही नजरें टिकाये
मेरे हमराह चली आती है कभी
पास आकर खामोश विदा होती है
दूर जाकर आवाज लगाती है कभी
कांपते हांथो से छूकर मुझको
मुझको मुझसे ही चुराती है कभी
शाम सा सुरमई बदन लेकर
सारे माहौल को महकती है कभी

तेरी याद के साथ


कुछ मौसमी मस्ती का हल्का हल्का सुरूर लिए कुछ हलकी रचना आपकी नजर -----------------------

ंगडाईया टूटी है तेरी याद के साथ

कैसी बैचैनिया आई तेरी याद के साथ

बरस रहा था बादल मद्धम मद्धम

चिंगारिया थी जिस्म में तेरी याद के साथ

muddhat से तो नाता रखा न आंसुओ से

कुछ बुँदे थी पलकों पे तेरी याद के साथ

रोशनी का अरमां तो खो दिया मगर

पिघल रही थी कोई शमां तेरी याद के साथ

उड़ा रही थी हवा ही उलझी जुल्फों को

दहक रहा था शबाब तेरी याद के साथ

नींद तो तेरे पहलू में छोड़ आए थे

महक रहा था आफ़ताब तेरी याद के साथ

Sunday, June 28, 2009

सागर मिलन होती है


खामोशी की भी अलग अपनी जुबां होती है

दरिया की मंजिल सिर्फ़ सागर मिलन होती है

किसको आवाज देता है अब तक वो मुसाफिर

क्या फरिश्तो की आमद कभी सेहरा में होती है

हर मंजिल एक नई राह पे आकर गुम हों गई

इंशा की चाहे वो है जो न कभी ख़तम होती है

पर्वतों पे देखा है उस अस्मा को भी उतरते हुए

तनहा जब वो रोता है तब ही बारिश होती है

किसको फुर्सत थी पलकों की शबनम चुनने की

हर नजर में फूलो के शबाब की चर्चा होती है

कभी धड़कने सुलगती शोला सा भड़कता शब् भर

सिर्फ़ इश्क नही और भी मजबुरिया होती है

बहुत संभल कर चले जाने क्यो राहों में डरे ये

महक की गुलशन में चंद पल ही सांसे होती है .


Saturday, June 27, 2009

बदल ही जाये कभी


कौन जाने हालाते हाल बदल ही जाए कभी

वो पास आए और बापस ही न जाए कभी

बहुत छोटी सी थी तमन्ना जो अब भी है

खुशी का moti आंगन में बरस जाए कभी

ख़बर न थी गुड़ियों का खेल जिन्दगी है मेरी

पर इसकी तरह मुझे कोई बदल ही लाये कभी

तरस रहा हूँ सदियों से शबनमी अहसासों को

प्यासी आंखे ही अब तो बरस ही जाए कभी

उसकी आमद से चटकी है कई कलियाँ देखो

वो मेरा आंगन भी तो महका ही जाए कभी

Friday, June 26, 2009

गुलशन से चन्द कलियां क्या लाता


मै उसके वास्ते गुलशन से चंद कलियाँ क्या लाता

उस रोशनी के आगे कैसे कोई दूसरी शमां जलाता

मै सजदा किया करूँ वो मेरा बस हमनवां ही रहे

कैसे उसे अपने खयालो से भी दूर कर पाता

अजीज़ तो बहुत थे काफिलों की कमी न थी मगर

आज भी तेरे मुकाबिल कहाँ किसी को हूँ पाता

बहुत एतराज था नापैगामे अंदाज से अक्सर

कैसे उसके मुखातिब कोई हँसी पैगाम लिख पाता

ये रोज रोज के वही मंजर उकताते हुए सभी को

महक बहारो के झूठे स्वप्न कैसे उसे मै दिखाता