आवारगी के साथ भटकती रही जिन्दगी
रात तन्हाई में सिसकती रही जिन्दगी
किसी पथरीली राह में मोहब्बत बनकर
नरम शोलों सी पिघलती रही जिन्दगी
बोझिल कदमो से बेइरादा मंजिलों पर
कभी चली तो कभी रुकी सी रही जिन्दगी
किसी ने आवाज दी जरा जो प्यार से
उस ओर दीवानावार चलती रही जिन्दगी
दोस्तों की रहनुमाई हर मौज के साथ साथ
बस ख्वावों से ही बहलती रही जिन्दगी
उधार की चंद कालिया चुनकर भी देखो
बीच आंसुओ के भी महकती रही जिन्दगी
Friday, November 27, 2009
तमाम शब

कतरा कतरा पिघलती रही तमाम शब्
वो आईने में संवरती रही तमाम शब्
निगाहें चमकती रही गहरे काजल में
चांदनी पहलु में मचलती रही तमाम शब्
सांसो को बयां करने थे कई अफ़साने
थम थम के तेज होती रही तामाम शब
इनायते करम उसका जुल्फ बिखराना
उसमे ही उलझती रही तमाम शब्
दरमियां उसके लम्हों का फासला बस
खौफे रुसवाई सताती रही तमाम शब्
हया से उसका दामन छुडा के मुस्कुराना
आर्ज़ुयें यु ही मचलती रही तमाम शब्
मेरी इल्तजा पे उसका नजर झुका देना
उसके रुखसार पे महकती रही तमाम शब्
Saturday, August 22, 2009
मुझे जब गुनगुनाता होगा

देर तक आईने से वो कतराता होगा
ग़ज़ल बनाके मुझे जब गुनगुनाता होगा
एक तमन्ना है उस पल रूबरू हूँ मैं
मेरा ख्याल लिए जब वो मुस्कुराता होगा
खोई आँखों चाँद निहारते हुए शायद
मेरे अक्स को ही पास बुलाता होगा
नाम हिना से लिख के हथेली पे अपनी
कैसे सहेलियों से भी वो छुपाता होगा
छुपा के तस्वीर तकिये में रखी होगी मेरी
बहाने से सीने पे मेरे सर वो टिकाता होगा
बहुत खुमारी की एक रात गुजरी थी कभी
उसी शब् की महक से लम्हा बिताता होगा
Wednesday, August 19, 2009
आईना दिखा रहा था

वो दीवारों की पुरानी तस्वीरें हटा रहा था
कभी जिसके मै रेत के घरोंदे बचा रहा था
जिसकी पदचाप ने दिए नए आयाम जिन्दगी को
वही मेरी जिन्दगी को बेमानी बता रहा था
जागती थी आंख उसकी करवातो के साथ
वो अब नजरो के हर परदे हटा रहा था
दुनिया सिमट गई थी जिस तस्वीर में मेरी
वो मेरा अक्स मुझे आइना दिखा रहा था
कोशिशे की मेरे सामने मुस्कुराने की बार बार
कतरा उसके कोरो का बस दर्द बता रहा था
जिस दामन में छुपके दुनिया से लड़ा वो
उसी आँचल को काँटों से महका रहा था
Friday, July 24, 2009
स्वप्न सजाते हुये

न गिला करना की जख्मी है कलम अपनी
ये कहकहों को समझने वाले है
क्या समझे ये दर्द तेरा ----------------------
------------------------
एक पक्षी को देखा था
कल नीड़ बनाते हुए ---तिनका तिनका एहतियात से सजाते हुए
हर पल आँखों में स्वपन सजाते हुए
फ़िर देखा उसी नीड़ को आँधियों में बिखर जाते हुए
मैं कल भी वहीं खड़ा था --------आज भी वही ठिकाना है
पर आज मेरी नजर ने देखा
उस पक्षी का एक नया ठिकाना है -------
कितना आसान था उसको रोज नए तिनके चुनना
हर तिनके पर अपना मुकद्दर लिखना ---------
हम क्यों बेबस है क्यों पर नही अपने -----
क्या हमारे सपने उन पक्षियों से कमतर है -
या होसलों में दम नही
हम भी काश पक्षी होते
रोज नए सफर पे नई किरन में खोते
रोज लिखते इबारत नए फ़साने की
फ़िर सोचता हूँ उसी नीड़ के नीचे खड़ा
क्या होगा जो कल फ़िर आंधी आयेगी
या बेरहम शिकारी का ये शिकार हो जायेगी
कितना कुछ है पर नही कुछ कही -------
सब बिरान है सबकी अपनी बगियाँ है -------
Sunday, July 12, 2009
सांवली हसीना
सांवली हसीना याद आती है कभी
दिल के तारो को छेड़ जाती है कभी
कभी खिलखिलाती तो कभी उदास बहुत
जानी सी अनजान नजर आती है कभी
रिमझिम फुहारों में मचलती जवानी लेकर
ख़ुद जलती हुई आग लगाती है कभी
उंगलियों में दुपट्टा फिराती हुई
दिल में उतरती जाती है कभी
तिश्ना नजरो से देखकर यु ही
खुली आँखों से स्वप्न दिखती है कभी
चलती राहों में यु ही नजरें टिकाये
मेरे हमराह चली आती है कभी
पास आकर खामोश विदा होती है
दूर जाकर आवाज लगाती है कभी
कांपते हांथो से छूकर मुझको
मुझको मुझसे ही चुराती है कभी
शाम सा सुरमई बदन लेकर
सारे माहौल को महकती है कभी
दिल के तारो को छेड़ जाती है कभी
कभी खिलखिलाती तो कभी उदास बहुत
जानी सी अनजान नजर आती है कभी
रिमझिम फुहारों में मचलती जवानी लेकर
ख़ुद जलती हुई आग लगाती है कभी
उंगलियों में दुपट्टा फिराती हुई
दिल में उतरती जाती है कभी
तिश्ना नजरो से देखकर यु ही
खुली आँखों से स्वप्न दिखती है कभी
चलती राहों में यु ही नजरें टिकाये
मेरे हमराह चली आती है कभी
पास आकर खामोश विदा होती है
दूर जाकर आवाज लगाती है कभी
कांपते हांथो से छूकर मुझको
मुझको मुझसे ही चुराती है कभी
शाम सा सुरमई बदन लेकर
सारे माहौल को महकती है कभी
तेरी याद के साथ

कुछ मौसमी मस्ती का हल्का हल्का सुरूर लिए कुछ हलकी रचना आपकी नजर -----------------------
ंगडाईया टूटी है तेरी याद के साथ
कैसी बैचैनिया आई तेरी याद के साथ
बरस रहा था बादल मद्धम मद्धम
चिंगारिया थी जिस्म में तेरी याद के साथ
muddhat से तो नाता रखा न आंसुओ से
कुछ बुँदे थी पलकों पे तेरी याद के साथ
रोशनी का अरमां तो खो दिया मगर
पिघल रही थी कोई शमां तेरी याद के साथ
उड़ा रही थी हवा ही उलझी जुल्फों को
दहक रहा था शबाब तेरी याद के साथ
नींद तो तेरे पहलू में छोड़ आए थे
महक रहा था आफ़ताब तेरी याद के साथ
Subscribe to:
Posts (Atom)

